Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पहली बार बिहार की बेटी का ओलंपिक में चयन

- 2024 पेरिस ओलंपिक में श्रेयसी पूरा करेगी, शिवनाथ का सपना

- वूमेन शॉटगन डबल ट्रैप की प्रतियोगिता के लिए चयन

- जमुई की विधायक हैं श्रेयसी

प्रभात कुमार

पटना. बिहार की बेटी फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में इसी साल निशान लगायेगी। राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए बिहार की श्रेयसी सिंह का चयन किया गया है। वह एशियाई खेलों एवं राष्ट्रमंडल खेलों में अपने से अधिक निशाने से भारतीय टीम की झोली में कई पदक डाल चुकी है। अब ओलंपिक में वह अपना भाग्य आजमायेगी। वह बिहार की पहली बेटी है। जिसे यह अवसर पहली बार प्राप्त हुआ है। ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने का मौका सिर्फ एक बार बिहार के एक बेटे को मिला था। जो बक्सर जिले के मंजेरिया गांव का रहने वाला था। उसने पहली बार 1976 में आयोजित कनाडा के मांट्रियल मैं आयोजित ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में वह 11वें स्थान पर रहे। स्वर्गीय शिवनाथ सिंह मास्को ओलंपिक में भी 1980 में हिस्सा लिया लेकिन पदक का सपना पूरा नहीं कर सके। अब सपने को पूरा करने के लिए श्रेयसी पेरिस जाएगी।

श्रेयसी सिंह बिहार के एक कस्बाई इलाके से आती है और जमुई की विधायक है। उसका सरोकार एक राजनीतिक परिवार से है और श्रेयसी के पिता दिग्विजय सिंह स्वर्गीय अटल बिहारी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी थे। 

वैसे,निशानेबाजी स्पर्धा में पहले भी राज्यसभा सदस्य कर्णी सिंह की कई यादें हैं। जिन्होंने भारत की झोली में कई पदक एशियाई खेलों की प्रतियोगिताओं में डाला है। 

अब मौका बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह के हिस्से है। देखना है कि वह पेरिस में क्या जौहर दिखती है!श्रेयसी सिंह बिहार के बांका जिले के एक कस्बाई इलाके से आती है। उसका सरोकार एक राजनीतिक परिवार से है और वह वर्तमान में बिहार विधानसभा की सदस्य भी है। श्रेयसी के पिता दिग्विजय सिंह अटल बिहारी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी थे। वैसे ही, निशानेबाजी स्पर्धा में पहले भी राज्यसभा सदस्य करणी सिंह की कई यादें हैं। जिन्होंने भारत की झोली में कई पदक विभिन्न प्रतियोगिताओं में डाला। अब मौका बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह के हिस्से है। देखना है कि वह पेरिस में क्या जौहर दिखती है!

श्रेयसी बिहार की दूसरी एथलीट है जो ओलंपिक में हिस्सा लेगी। वह 2014 के  ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में डबल ट्रैप  प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी है। वह 2014 के एशियाई खेलों में भी डबल ट्रैप स्पर्धा में पदक जीत चुकी है। पेरिस ओलंपिक में उसका चयन शॉटगन ट्रैप वूमेन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ओलंपिक में पूरे बिहार की नजर देश के साथ-साथ प श्रेयसी सिंह के प्रदर्शन पर रहेगा। मालूम हो कि कभी ओलंपिक में नंगे पांव दौड़कर बिहार के बेटे और बिहार रेजीमेंट के जवान शिवनाथ सिंह ने बिहार के लिए पहला पदक ओलंपिक में जीतने का प्रयास किया था। मैराथन दौड़ की प्रतियोगिता में वह कई राउंड तक अपने प्रतिद्वंदियों से आगे भी थे लेकिन यह तमन्ना अधूरी रह गई थी। यह किस्सा तब का है जब श्रेयसी का जन्म भी नहीं हुआ होगा। फिर भी स्वर्गीय शिवनाथ सिंह के सपने को पूरा करने के लिए पेरिस में श्रेयसी सिंह की पूरी कोशिश रहेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ